आज दिल्ली सचिवालय में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति

आज दिल्ली सचिवालय में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित कर शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढाँचे से जुड़े सभी कार्यों को तेज़ गति और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएँ।मैं स्वयं चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की प्रभारी मंत्री के रूप में ज़िम्मेदारी निभाऊंगी। हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यही है कि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँचे।दिल्ली के प्रत्येक जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा और प्रमुख बाजारों में पिंक टॉयलेट की व्यवस्था होगी। बैठक में विधायकगण, पार्षदगण और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान 2025’ में शामिल हुए कृषि मंत्री

    रबी अभियान 2025 के लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गई तैयारी की दी जानकारी लखनऊ-16 सितंबर, 2025 प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली…

    पंजाब और हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने NDRF, SDRF, आपदा मित्र और अन्य साथियों से मुलाकात की। कठिन परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले इन योद्धाओं के जज़्बे को सराहा और उनके योगदान पर गर्व व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *