UPCM योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में जनपद सम्भल के विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने राजस्व, गृह, न्याय, धर्मार्थ कार्य, लोक निर्माण, पर्यटन-संस्कृति, नगर विकास समेत कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

सम्भल का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। चरणबद्ध तरीके से जनपद सम्भल का विकास करें। पहले चरण में प्राचीन तीर्थों व कूपों का पुनरुद्धार कराएं। दूसरे चरण में म्यूजियम व लाइट एण्ड साउण्ड आदि विकास कार्यों पर फोकस करें। सम्भल में 68 तीर्थ व 19 कूप हैं। प्रदेश सरकार इन तीर्थों के जीर्णोद्धार व पहचान दिलाए जाने के लिए कार्य कर रही है। स्थानीय प्रशासन इन कार्यों में तीव्रता लाए इण्टीग्रेटेड कॉम्पलेक्स भवन में सभी विभागों के कार्यालय हों। डीपीआर बनाने के साथ ही कार्य में तेजी लाएं। सम्भल में जनपद न्यायालय, कारागार व पीएसी की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में तेजी लाएं। 24 कोसी परिक्रमा के साथ ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के समीप भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण व सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

नदियां जीवनदायिनी हैं। सरकार नदियों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत प्रोजेक्ट तैयार कराकर महिष्मती नदी के पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाई जाए मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि आवासीय व अनावासीय भवन के लिए 93 फीसदी भूमि क्रय कर ली गई है। उन्होंने नगर विकास विभाग की वंदन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना, नगरीय जल विकास योजना, झील/पोखर/तालाब योजना व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और इनके अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीबीजी प्लांट के निर्माण की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *