जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वज

जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वजह गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग की जर्जर दीवार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भड़भड़ाकर गिर पड़ी। इस दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार पुरानी थी और हाल की तेज बारिश के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।मूल रूप से बस्ती जिले के पिकोरा बक्श, गांधी नगर निवासी विक्रम प्रसाद यादव, पुत्र हीरालाल यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। इस हादसे से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *