गांधी जयंती पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ में कार्यक्रम आयोजित वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ, 03 अक्टूबर 2025
इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ में आज गांधी जयंती के अवसर पर न्यायमूर्तियों, वरिष्ठ निबंधक, रजिस्ट्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पुष्पांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने अपने उद्बोधन में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि समग्र रूप से गांधीजी एक महान आत्मा थे, जिनके जीवन दर्शन, विधिक ज्ञान एवं दूरदर्शी निर्णयों ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके निःस्वार्थ जीवन समर्पण के प्रति हम सब ऋणी हैं।

  • Related Posts

    मंत्री नरेंद्र कश्यप ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा संजना कुमारी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

    इंडोनेशिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली छात्रा संजना कुमारी की उपलब्धि पर प्रदेश सरकार को गर्व — मंत्री नरेंद्र कश्यप लखनऊ, 12 नवम्बर, 2025 प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण…

    मानवाधिकार सुरक्षा संघ (Manavadhikar Suraksha Sangh)श्री रामानन्द मिश्रा जी को अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति

    मानवाधिकार सुरक्षा संघ (MSS) यह घोषणा करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहा है कि श्री रामानन्द मिश्रा जी को तत्काल प्रभाव से अलीगढ़ मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *