स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी, कानपुर, झाँसी व चित्रकूट मण्डल के छात्र-छात्राआंे ने प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया लखनऊ: 14 अक्टूबर, 2025 इंस्पायर मानक योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को वर्ष 2024-25 में बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी, कानपुर, झाँसी व चित्रकूट मण्डल के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित कुल 155 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। 13 से 15 अक्टूबर, 2025 तक लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, लखनऊ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत और माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रदर्शनी में जनपद लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण, विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन किया।

यह जानकारी नोडल अधिकारी श्री विवेक नौटियाल ने आज यहां दी। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 15 अक्टूबर, 2025 को मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ एवं मीरजापुर मण्डल के जनपदों के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 169 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जायेगा। तदोपरान्त सामूहिक रूप से वर्ष 2024-25 के लिए ज्यूरी द्वारा परिणाम की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु उत्कृष्ट मॉडल व प्रोजेक्ट का चयन किया जायेगा।

प्रदर्शनी के दौरान श्री आर०पी० शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, श्री विवेक नौटियाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, श्रीमती मनीषा द्विवेदी, निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय, उ०प्र० लखनऊ, श्री जय शंकर श्रीवास्तव, सहायक शिक्षा निदेशक सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं श्री जावेद आलम खान, संयुक्त निदेशक, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *