मुरादाबाद में चल रही थी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के साथ हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया गया है।थाना पाकबड़ा पुलिस और सीओ हाइवे टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक खंडहरनुमा मकान में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। इस पर टीम ने दबिश दी और मौके से 8 बने हुए तमंचे, 9 अधबने तमंचे और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सरकार हुसैन और जेहरुल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे पिछले 4-5 महीनों से इस धंधे में लिप्त थे और आसपास के जिलों में तमंचों की सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी 2 से 5 हजार रुपए में एक तमंचा बेचते थे।मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने क्यू एम टी न्यूज़ संवाददाता को बताया कि संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सरकार हुसैन और जेहरुल के रूप में हुई।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि मुखबिरों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने 8 तैयार तमंचे, 9 अधबने तमंचे और हथियार बनाने के कई सामान बरामद किए। पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 4-5 महीनों से तमंचे बना रहे थे और इन्हें आसपास के जिलों में 2 हजार से 5 हजार रुपए तक में बेचते थे।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *