Bahraich News: बहराइच में गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था,लोग जागकर गुजार रहे है रात

बहराइच : बढ़ी उमस भरी गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई रातों से शहर में आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने पूरी रात जाग कर बिताई। नाराज लोग शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का सिलसिला पूरी रात चलता रहेता है कई मोहले प्रभावित रहे।रात नौ बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसे सामान्य कटौती समझा, लेकिन बिजली घंटों तक नहीं आई। लोगों ने पावर हाउस पर फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा।इन सरस्वती नगर के मोहल्ले में पूरी रात बिजली कटी रही और लोग घरों के बाहर व छत पर टहलते नजर आए। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेचैन रहे और पूरी रात जाग कर बिताई।वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।लोगोंं का आरोप है सिविल लाइन पवार हाउस के बिजली विभाग के जिम्मेदारों का फोन पूरी रात नहीं उठता है ऐसे में अगर कहीं हादसा हो जाए, तो इसकी सूचना देना भी मुश्किल होगा।लोगों ने बताया कि वोल्टेज इतना कम रहता कि इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाता। मात्र 5 से 6 घंटा आपूर्ति मिल रही सरस्वती नगर में वोल्टेज व कटौती की समस्या से पूरा सरस्वती नगर जूझ रहा

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *