मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील एवं पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक द्वारा पड़ोसी देश नेपाल में हो रहे हिंसक घटनाओं के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था

गोण्डा बिग ब्रेकिंग

पड़ोसी देश नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों/झड़पों के दृष्टिगत दिनाँक 10-09-2025 को मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील एवं आईजी देवीपाटन रेंज गोण्डा अमित पाठक द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित चेकपोस्ट रुपईडीहा का भ्रमण किया गया

तथा सीमा क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लेकर निम्नांकित दिशा-निर्देश निर्गत किये गए-
सीमा पर तैनात सशत्र सीमा बल (एस0एस0बी0) के जवानों को अधिक सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा सीमा पर आवागमन करने वालों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।

जनपद बहराइच के नेपाल सीमा क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए तथा सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की तैनाती करने के निर्देश दिए गए।

सीमा क्षेत्र की थाना पुलिस को एस0एस0बी0 के साथ समन्वय स्थापित कर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में आईजी अमित पाठक द्वारा देवीपाटन परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदों के सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कराते हुए फुट पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराई जा रही है तथा कैमरों/ड्रोन्स का प्रयोग कर सीमा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

आईजी अमित पाठक द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों में अभिसूचना इकाई समेत अन्य टीमों को तैनात कर लाभप्रद सूचनाएं संकलित करवा कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

बाइट-1 अमित पाठक आईजी देवीपाटन मंडल
बाइट-2 शशिभूषण लाल सुशील मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *