महानिदेशक महोदया ने आज जनपद लखनऊ के विकासखंड बख्शी का तालाब में आदर्श बल वाटिका विश्रामपुर का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छोटे और सीमित उपयोग वाले स्कूलों को बड़े एवं अधिक व्यवहार्य संस्थानों में समूहित करके स्कूल समेकन पर बल देती है। इसी के दृष्टिगत पेयरिंग हुए विद्यालय में प्री प्राइमरी शिक्षा/ बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया। आई.सी.डी.एस. के सहयोग से नवीन बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही है तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अवसंरचनात्मक सुविधायें एवं अकादमिक सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान गायन के साथ बच्चों को उनकी नई बाल वाटिका मिली। महानिदेशक कंचन वर्मा ने अपने उद्बोधन में बुनियादी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि अब 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खेल-खेल में बाला फीचर से सुसज्जित कक्षा कक्ष में बुनियादी शिक्षण के सुदृढ़ अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संकल्पना के अनुरूप चरणबद्ध रूप से ई.सी.सी.ई.एजुकेटर की तैनाती की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का ताला प्रीती शुक्ला ने बताया कि विकासखंड में आज इस तरीके की चार नई बाल वाटिकाओं का शुभारंभ हुआ ,जिसमें आदर्श बल वाटिका विशंभर खेड़ा में विधायक बक्शी का तालाब योगेश शुक्ला व सीडीपीओ रंजन सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया। आदर्श बल वाटिका राजपुर व आदर्श बल वाटिका बेलवा-1 का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे द्वारा किया गया। सभी नयी बाल वाटिकाओं का शुभारंभ आईसीडीएस व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सम्मिलित रूप बड़ी धूमधाम से किया गया।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *