समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नफरत और बांटने की राजनीति कर रही है। अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति पर चलती है। भाजपा के लोग साम्प्रदायिक और नकारात्मक सोच वाले हैं। समाज को तोड़ने का काम करते है।

लखनऊ 18.10.2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नफरत और बांटने की राजनीति कर रही है। अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति पर चलती है। भाजपा के लोग साम्प्रदायिक और नकारात्मक सोच वाले हैं। समाज को तोड़ने का काम करते है। भाजपा का एनडीए निगेटिव गठबंधन है। भाजपा डिवाइड एण्ड रूल के रास्ते पर चल रही हैं। पीडीए की एकता से घबराई हुई है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक नहीं, स्टार विभाजक बनकर गए हैं। बिहार के लोग साम्प्रदायिक लोगों को कभी नहीं स्वीकार करते हैं।
शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है। जब से भाजपा सत्ता में आयी है हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। भाजपा बहुत बड़ी जातिवादी पार्टी हैं इस सरकार में शिक्षा विभाग, शिक्षण संस्थाओं से लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग सब जगह भेदभाव हो रहा है। भेदभाव का झगड़ा बहुत पुराना है। पीडीए इसी पीड़ा के सूत्र से बंधा हुआ है। समाजवादी पार्टी भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर न्याय के राज के साथ-साथ सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी तभी पीडीए परिवार का दुःख-दर्द दूर होगा।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान, युवा विरोधी है। बैंकों में गरीबों के जो खाते खुलवाए गये थे इस सरकार ने उनका सारा पैसा अपने पास रख लिया। भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है। स्मार्टसिटी के नाम पर आया बजट लूट लिया गया है। लखनऊ में जगह-जगह कूड़ा है। नाले भरे पड़े हैं। सफाई नहीं है। पूरा शहर जाम में फंसा हुआ है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सरकार टैªफिक नहीं संभाल पा रही है। प्रदेश में बड़े शहरों में यातायात स्थिति बेहद खराब है। हर शहर में जाम की स्थिति है। आखिर स्मार्ट सिटी का फंड कहां जा रहा है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सब बर्बाद कर दी हैं। बिजली का निजीकरण करने के लिए पूरी व्यवस्था को खराब कर दिया। भाजपा सरकार बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में बेचना चाहती है। इस सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी बिजलीघर नहीं लगाया, आज जो भी बिजली मिल रही वह समाजवादी सरकार में लगाए गए बिजली घरांे से मिल रही है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट के लूट के अलावा कोई कार्य नहीं किया। जब समाजवादी सरकार थी तब प्रदेश का बजट करीब चार लाख करोड़ रूपये था। उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार ने मरीजों के लिए एम्बुलेंस चलाई, डायल 100 सेवा शुरू की। विश्वस्तरीय स्टेडियम, एक्सप्रेस-वे, पार्क बनाए। छात्र-छात्राओं को लगभग लाख लैपटॉप बांटे गये, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन दी गई। जिलों का फोरलेन सड़कों से जोड़ा गया। किसानों के लिए मंडिया बनाई गयी। किसानों की सिंचाई मुफ्त की गई। सरकारी अस्पतालों में दवाई और जांचे मुफ्त की गई थी। आज प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का हो गया है लेकिन विकास का कोई कार्य नहीं दिख रहा है। पूरा बजट लूट लिया जा रहा है। लाखों करोड़ के बजट की चोरी हो रही है।


श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। घरों में चोरिया हो रही है। महिलाएं असुरक्षित है। महिलाओं, बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में पवित्र शहरों अयोध्या, वाराणसी में भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। जमींनों की बड़े पैमाने पर लूट हो गयी। भाजपा के लोगों ने तालाबों पर कब्जा कर लिया। अवैध बिल्डिंगें बना ली है। बरेली, वाराणसी समेत अन्य शहरों में सबसे ज्यादा अवैध बिल्डिंगें भाजपा के लोगों ने बनायी हैं। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जंगली जानवरों के हमले में बहराइच में 50 लोग घायल हो चुके है। कई की मौत हो गयी। सरकार भेड़िया, तेंदुआ और गुलदार के हमले से लोगों को नहीं बचा पा रही है।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *