कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन हेतु ओरियंटेशन वर्कशॉप का आयोजन

कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन हेतु ओरियंटेशन वर्कशॉप का आयोजनलखनऊ, 25 अगस्त 2025वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु मिशन निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय पर ओरियंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनरों को प्रशिक्षण प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी प्लेटफॉर्म से अवगत कराना रहा।मिशन निदेशक ने कहा कि सभी प्रशिक्षण पार्टनर अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ें, ताकि वे आवश्यक कौशल अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, प्रशिक्षणार्थियों के मोबलाइजेशन की रणनीतियों और UPSDM पोर्टल की कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया।वर्कशॉप में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, लक्ष्यों की प्राप्ति एवं सुचारु क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह और सहायक प्रबंधक (आईटी) विजय नामदेव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *