आज दिल्ली ने अपने पंजाब के भाइयों-बहनों के लिए राहत सामग्री से भरे 52 ट्रकों को रवाना किया है।

पंजाब की मिट्टी की महक दिल्ली की रगों में रची-बसी है। हम एक ही परिवार हैं, और जब पंजाब संकट में है तो दिल्ली उसका दर्द बाँटने के लिए उसके साथ खड़ी है।

सभी मंत्रियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने इतने कम समय में भोजन सामग्री से लेकर हर आवश्यक वस्तु की व्यवस्था सुनिश्चित की।

मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी से भी बात की है और उन्हें आश्वस्त किया है कि इस कठिन घड़ी में दिल्ली पंजाब के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी सहित दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे।

दुख की घड़ी में पूरा देश एक परिवार की तरह हर पंजाबवासी के साथ खड़ा है।

  • Related Posts

    नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान 2025’ में शामिल हुए कृषि मंत्री

    रबी अभियान 2025 के लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गई तैयारी की दी जानकारी लखनऊ-16 सितंबर, 2025 प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली…

    आज दिल्ली सचिवालय में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति

    आज दिल्ली सचिवालय में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *