स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोपीगंज,ज्ञानपुर मार्केट में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान एवं जनसहभागिता कार्यक्रम संपन्ननगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बढ़ाया हौसला,स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

भदोही,28 सितंबर,2025
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोपीगंज एवं ज्ञानपुर मार्केट में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। मंत्री श्री शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके परिश्रम को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम से ही बाज़ारों, सड़कों और मोहल्लों में स्वच्छता का वातावरण संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी समाज के वास्तविक “अनकहे नायक” हैं, जिनके बिना स्वस्थ और स्वच्छ भारत की परिकल्पना अधूरी है।

उन्होंने उपस्थित आमजन और व्यापारियों से अपील की कि सभी लोग स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर इसे जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान आज नई ऊँचाइयों पर है और इस मिशन में सभी की भागीदारी आवश्यक है।सम्मान समारोह के दौरान गोपीगंज,ज्ञानपुर मार्केट में व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्वच्छता कर्मियों का तालियों से स्वागत किया।

  • Related Posts

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं

    मंत्री ने योजना भवन में की विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा छात्रों की बेहतरीन शिक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कहा: शिक्षकों का मोरल…

    अरुणाचल कलाकारों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से की शिष्टाचार भेंट

    लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *